सीएम साय ने कहा, 6 महीने में 137 नक्सली मारे, जल्द इसके खिलाफ मिलेगी सफलता

रायपुर : नारायणपुर मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर हुए थे। जिसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, हमारा एक जवान शहीद हुआ है और दो जवान घायल हुए हैं। घायलों से हालचाल पुछा गया है, उनकी स्थिति अब बेहतर है।

साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता को लेकर कहा कि, डबल इंजन की सरकार लगातार नक्सलवाद के खिलाफ लड़ रही है। बीते 6 महीने में 137 नक्सली मारे जा चुके हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है। कई नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया गया है। हमें विश्वास है नक्सलवाद के खिलाफ जल्द सफलता मिलेगी।

कानून को हाथ में लेने वालों पर होगी कार्रवाई 

बलौदाबाजार हिंसा को लेकर सीएम साय ने कहा कि, कानून को हाथ में लेने वालों के ऊपर कार्रवाई होगी। हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। लोकतंत्र में प्रदर्शन करने का अधिकार सबको है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का नहीं, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस के बलौदाबाजर जाने पर सीएम बोले-

कांग्रेस नेताओं के बलौदाबाजार दौरे को लेकर सीएम साय ने कहा कि, कोई भी जाए और देखें, लेकिन सरकारी संपत्ति को नुकसान कैसे पहुंचाया गया, इसके बारे में पता जरूर करे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds