सीएम साय ओड़िसा रवाना, कहा “मोदी की गारंटी से ओडिशा में विश्वास पैदा हुआ और भाजपा की जीत हुई”

रायपुर : शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने सीएम विष्णुदेव साय ओड़िशा रवाना हुए. साथ ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी सीएम साय के साथ ओडिशा जा रहे है। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का समारोह ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के जनता मैदान में आज होगी। बता दें कि मोहन चरण माझी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शपथ लेंगे। हाल ही में अभी ओडिशा में हुई चुनाव में भाजपा की जीत हुई हैं। जिसको लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान सामने आया हैं|
सीएम साय ने कहा कि पहली बार ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है, छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने वहां काफी परिश्रम किया है, इसके साथ ही आगे उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की योजनाओं का लाभ वहां भाजपा को मिला हैं| मोदी की गारंटी को छग में हमने चार माह में ही पूरा किया हैं. इससे ओडिशा में विश्वास पैदा हुआ और भाजपा की जीत हुई हैं|