CG : खडित महादेव की प्रतिमा देख हिन्दू संगठन नाराज, जांच के लिए पहुची पुलिस

अम्बिकापुर : गिरौदपुरी धाम में हुई तोड़फोड़ के विरोध की आग अभी बुझी ही नहीं थी। इसी बीच अम्बिकापुर में अज्ञात तत्वों ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर दी है। मंदिर के अंदर खंडित शिव की प्रतिमा देख हिंदू संगठन में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि, यह मंदिर कमलेश्वरपुर थाना से कुछ दूरी पर स्थित है। यह पूरा मामला मैनपाट के कमलेश्वर का है।

हजारों की संख्या में सतनामी समाज प्रदर्शन करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे 

सोमवार को बलौदाबाजार जिले में सतनामी समाज के लोग अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदेश भर से हजारों की संख्या में सतनाम समाज के लोग पहुंचे थे। दशहरा मैदान में उग्र प्रदर्शन करने के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की सुरक्षा को भेदकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए थे। कलेक्टर कार्यालय परिसर में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था।

3–4 हजार की संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद थे 

प्रदर्शनकारियों को रोकने में पुलिस के पसीने छूट गए थे। 3–4 हजार की संख्या में प्रदर्शनकारी कलेक्टर परिसर पहुंच कर उग्र प्रदर्शन कर रहे थे। घंटों तक बवाल काटने के बाद प्रदर्शनकारी वहां से चले गए थे। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्र अब मौके पर पहुंच गए थे। वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने घटना की जानकारी ली थी। श्री साय ने स्थिति नियंत्रित करने के निर्देश दिए थे। इस घटना पर लगातार वे नजर बनाए हुए थे। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी।

सीबीआई जांच की कर रहे मांग

सुबह जब पूजा करने गए तब देखा कि, कुछ असामाजिक तत्वों के लोगों ने तीन जैतखाम को आरी से काट-काट कर फेक दिया गया था। इसके बाद पुजारी कसमदास भास्कर ने 17 जून को  थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायात दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफतार कर लिया था।  पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने घटना कारित करना स्वीकार किया था। पुलिस की कार्रवाई से सतनामी समाज के लोग संतुष्ट नहीं थी। इसकी सीबीआई जांच करने की मांग प्रदर्शन कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds