शपथ लेते ही पीएम मोदी ने खोला खुशियों का पिटारा, छत्तीसगढ़ को 4761.30, मध्यप्रदेश को 10970.44 करोड़ जारी, जानिए अन्य राज्यों को कितना मिला

नई दिल्ली:  केंद्र की मोदी सरकार ने सत्ता में फिर से काबिज होते ही प्रदेश की सरकारों को बड़ी सौगात दी है। यह निर्णय लिया गया है कि जून 2024 के महीने के लिए नियमित जारी की जाने वाली हस्तांतरण धनराशि के अलावा, एक अतिरिक्त किस्त भी जारी की जाएगी। यह धनराशि चालू महीने में संचयी रूप से 1,39,750 करोड़ रुपए की है। यह राज्य सरकारों को विकास और पूंजीगत खर्च में तेजी लाने में सक्षम करेगी।

अंतरिम बजट 2024-25 में राज्यों को करों के हस्तांतरण के लिए 12,19,783 करोड़ रुपए का प्रावधान है। जारी की गयी इस धनराशि के साथ, 10 जून, 2024 तक राज्यों को हस्तांतरित कुल राशि (वित्त वर्ष 2024-25 के लिए) 2,79,500 करोड़ रुपए है।

क्रम. सं. राज्य 10 जून, 2024 को हस्तांतरित की गयी टैक्स धनराशि
1 आंध्र प्रदेश 5655.72
2 अरुणाचल प्रदेश 2455.44
3 असम 4371.38
4 बिहार 14056.12
5 छत्तीसगढ़ 4761.30
6 गोवा 539.42
7 गुजरात 4860.56
8 हरियाणा 1527.48
9 हिमाचल 1159.92
10 झारखंड 4621.58
11 कर्नाटक 5096.72
12 केरल 2690.20
13 मध्य प्रदेश 10970.44
14 महाराष्ट्र 8828.08
15 मणिपुर 1000.60
16 मेघालय 1071.90
17 मिजोरम 698.78
18 नगालैंड 795.20
19 ओडिशा 6327.92
20 पंजाब 2525.32
21 राजस्थान 8421.38
22 सिक्किम 542.22
23 तमिलनाडु 5700.44
24 तेलंगाना 2937.58
25 त्रिपुरा 989.44
26 उत्तर प्रदेश 25069.88
27 उत्तराखंड 1562.44
28 पश्चिम बंगाल 10513.46
  कुल 139750.92

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds