CG CRIME : शादी के बाद पत्नी से पति कर रहा था कुकर्म, तबीयत बिगड़ी तो थाने पहुंचा मामला

बिलासपुर : चकरभाठा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति के खिलाफ कुकर्म की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है।आरोपित से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

चकरभांठा क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी तीन महीने पहले हुई है। महिला शादी के बाद ससुराल पहुंची, इसके बाद से ही पति शारीरिक संबंध बनाने के बजाए जोर जबरदस्ती कुकर्म करने लगा। महिला लोकलाज के भय से इसकी जानकारी किसी को नहीं दे पा रही थी। इधर लगातार कुकर्म से महिला की तबीयत बिगड़ने लगी।

इसके बाद उसने स्वजन को इसकी जानकारी दी। महिला ने पूरे मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस ने धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपित से पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds