बकरों ने रैंप वाक कर बिखेरी छटा, मुंबई के ग्राहक ने खरीदा 27 लाख में भोपाल का किंग

भोपाल। देशभर में 17 जून को मनाए जाने वाले ईदुज्जुहा पर्व को लेकर शहर में कुर्बानी के मवेशियों का बाजार गर्म हो गया है। इसी सिलसिले में मंगलवार रात देश का बकरों का पहला फैशन शो आयोजित किया गया, जिसमें हट्टे-कट्टे बकरे रैंप वाक करते हुए अपना जलवा बिखेरते दिखाई दिए। लांबाखेड़ा के ड्रीम गार्डन में आयोजित शो में किंग नाम का बकरा सबके आकर्षण का केंद्र रहा। यह बकरा 177 किलो का था, जिसे मुंबई के एक कारोबारी ने 27 लाख रुपये में खरीदा है।

कद-काठी में वाकई किंग

इब्राहिम गोट फार्म के मालिक सोहेल अहमद ने बताया कि किंग को बढ़िया खुराक देते हुए पाला गया है। इसकी कद-काठी का कोई सानी नहीं। यही वजह है कि मुंबई में रहने वाले कारोबारी ओवेज कागजी ने जैसे ही इसे देखा तो उन्होंने तुरंत ऊंची बोली लगाते हुए इसे खरीद लिया। उन्होंने 27 लाख रुपये में इसे खरीदा है।

bakra1

गुस्सा हो जाए तो संभालना मुश्किल

सोहेल अहमद ने बताया कि बकरों का यह किंग काजू, बादाम, पिस्ता, अंजीर और खजूर जैसे ड्राय फ्रूट्स खाता है। गर्मी से बचाने के लिए इसके चारों तरफ कूलर लगाए जाते हैं। इसे संक्रमण से बचाने के लिए टानिक से नहलाया जाता है और इसका वेक्सिनेशन भी करवाया गया है। किंग में इतनी ताकत है कि अगर गुस्सा हो जाए तो चार लोग बड़ी मुश्किल से उसको संभाल पाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds