CG रक्षक बना भक्षक : पुलिसकर्मी ने युवती से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने खाया जहर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर : सरकंडा क्षेत्र की एक युवती से एक हेड कांस्टेबल शादी का झांसा देकर रेप किया। पीड़िता कई थानों का चक्कर लगाती रही लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं लिखी गई तब उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सरकंडा पुलिस ने इसके बाद हेड कांस्टेबल के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया।

पीड़ित युवती का विगत कुछ समय से हेड कांस्टेबल सौरभ चौबे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने युवती से शादी करने का वादा किया और कई बार दुष्कर्म किया। इसी बीच युवती को पता चला कि कांस्टेबल ने किसी दूसरी युवती से सगाई कर ली है। जानकारी मिलने के बाद वह हेड कांस्टेबल से मिली और शादी का वादा पूरा करने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया।

हेड कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए उसने सिविल लाइन, सकरी और सरकंडा थाने का कई बार चक्कर लगाया लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इससे परेशान होकर पीड़िता ने सोमवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों उसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया। जैसे ही सरकंडा पुलिस को जहर खाने की जानकारी मिली उसने हेड कांस्टेबल सौरभ चौबे के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds