BIG NEWS : दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने लगभग चार लाख से अधिक वोटो से दर्ज की जीत

रायपुर : दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने लगभग चार लाख से अधिक वोटो से जीत दर्ज किया है,  विजय बघेल के जीत का जश्न भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े और नाच गाकर मनाया विजय बघेल को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनकर स्वागत किया|

दुर्ग लोकसभा से विजय बघेल जीते

विजय बघेल की जीत पर उनके जिंदाबाद के नारे लगाए गए, विजय बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता ने मुझ पर विश्वास जताया है मैं जनता के विश्वास पर खरा उतारूंगा. आगे विजय बघेल ने 400 पार का आंकड़ा पूरा न होने के सवाल पर कहा कि यह बहुत चिंता का विषय है. विपक्ष के लोग जिस तरह से मोदी जी के खिलाफ दुर्भावना से जहर उगल रहे थे, उसमें कुछ लोग उनके झांसे में आ गए, लेकिन मोदी जी सबको साथ लेकर चलने वाले नेता है. बाद में उन लोगों को पछतावा होगा कि वे लोग विपक्ष के बहकावे में क्यों आ गए|

विजय बघेल ने कांग्रेस से राजेंद्र साहू को हराया 

दुर्ग लोकसभा में बीजेपी ने पूर्व सांसद विजय बघेल को चुनावी मैदान में उतारा था. विजय बघेल 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विधानसभा चुनाव हारने के बाद लोकसभा चुनाव लड़ रहे है. वहीं कांग्रेस से राजेंद्र साहू को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया था. विजय बघेल के प्रचार में जेपी नड्डा आए और कांग्रेस के तरफ से कोई बड़ा नेता राजेंद्र साहू के प्रचार में शामिल नहीं हुए थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds