CG : मतगणना से पहले अभिकर्ता और पुलिस के बीच जमकर विवाद, इस बात को लेकर हुई बहस

दुर्ग/भिलाई :  देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है। जिसके बाद आज उसका परिणाम जारी हो रहा है। आज सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो रही है। आज फैसला हो जाएगा कि कौन सी पार्टी देश में सरकार बनाएगी। बीते ढाई महीने से चल रही चुनाव की प्रक्रिया के बाद अब लोगों की नजरें नतीजों पर हैं। लेकिन इससे पहले दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अभिकर्ता और पुलिस के बीच गहमागहमी का माहौल हो गया।

बताया जा रहा है कि गाड़ी की चाबी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। दरअसल, प्रतिबंधित सामग्री के लिए अलग से काउंटर बनाया गया है। इसके बावजूद प्रतिबंधित सामान लेकर आ रहे थे। इसी दौरान जब पुलिस ने उन्हें रोका तो पुलिस से बहस हो गई। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ।

आपको बता दें कि देश के 543 साटों के लिए आज मतगणना होगा। वहीं हर मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा की गई है। साथ ही काउंटिंग सेंटर के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। माना जा रहा है कि दोपहर करीब 1 बजे तक काफी हद तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि देश में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds