जीत को लेकर आश्वस्त है बृजमोहन अग्रवाल, कहा “जनता इतिहास रचने जा रही है…”

रायपुर : लोकसभा चुनाव के नतीजों से ठीक एक दिन पहले बृजमोहन अग्रवाल ने नया इतिहास बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि, जनता और कार्यकर्ताओं के दम पर नया इतिहास बनेगा। जीत के जश्न की तैयारियों को लेकर कहा कि, मैं कल घूमता रहूंगा, जश्न तो कार्यकर्ता मनाएंगे। अब पूरे रायपुर लोकसभा का विकास मेरी बड़ी प्राथमिकता रहेगी।

दरअसल, बिजली बिल, दूध और टोल टैक्स की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। मंहगाई बढ़ने के बीच कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, जनता ने कांग्रेस को विपक्ष में बैठा दिया है। अब अपना काम करें, यह सब जो हो रहा है, इस पर ध्यान न दें।

काउंटिंग एजेंट को दी जा रही ट्रेनिंग

लोकसभा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि, भाजपा काउंटिंग एजेंट को लगातार ट्रेनिंग दे रही है। भाजपा की फसल तैयार हो चुकी है। कल बस कटने का इंतजार है। यह फसल चोरी ना हो जाए, इसलिए कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देकर सतर्क किया जा रहा है।

गड़बड़ी की आशंका 

बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, ये कुछ भी कर सकती है। साथ ही कांग्रेस को बताया कि, कार्यकर्ताओं ने परिणाम के पहले ही जीत का पोस्टर लगाने के लिए कहा था। यह तो कार्यकर्ताओं और जनता का विश्वास है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, अब तक हाई कमान ने जो आदेश दिया है। उसका पालन करता हूं…आगे भी वहीं करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds