Raipur : लालपुर में तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी,13 यात्री हुए घायल

रायपुर। पेंड्रा से एक बड़े हादसे की खबर है। पेंड्रा में सवारियों से भरी बस पलट गई। बस में 60 से 70 यात्री सवार थे बताय गया। लालपुर गांव के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 13 यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आई है। यह तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेंड्रा में पलट गई। अयोध्या से सुंदर ट्रेवल्स यात्री बस तीर्थयात्रियों को लेकर रायपुर जा रही थी। इसी बीच गौरेला-शहडोल अंतरराज्यीय मार्ग पर मांडपुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक के रेस्क्यू करने के कारण हुआ।

हादसे के बाद से बस चालक फरार बताया जा रहा है।जिसकी तलाश की जा रही है। इसके साथ ही हादसे में 12 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिससे बस कंडक्टर और तीन साल के बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा के पास लालपुर गांव के पास मांडपुर में एक घटना हुई जिसमें एक बस में 60 से 70 यात्री सफर कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds