CG : जमीन विवाद में मामा ने भांजे पर किया जानलेवा हमला, आरोपी मामा गिरफ्तार

बलौदाबाजार :  कलयुगी मामा ने अपने सगे भांजे के सिर पर पत्थर पटक कर जानलेवा हमला कर दिया इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दोनों के बीच में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को  संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने सगे भांजे के सर के ऊपर पत्थर पटक कर कातिलाना हमला करने के आरोप में पलारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला पलारी थाना अंतर्गत ग्राम कोसमंदी का है ।

पुलिस ने बताया कि, ग्राम कोसमंदी का रहने वाला दयानंद सेन उम्र 50 वर्ष अपने घर में मकान बनाने के लिए नीव खोद रहा था. तभी उसका भांजा चेतन सेन आया और उस जमीन पर अपनी मां का भी हिस्सा बताया। भांजे ने उसे नींव खोदने से मना किया जिसको लेकर दोनों मामा भांजे ने में विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने से गुस्सा में मामा ने अपने भांजे के सर पर बड़ा सा पत्थर पटक कर उसे अधमरा कर दिया। सूचना मिलने पर तत्काल पलारी थाना पुलिस पहुंची लहू लुहान घायल भांजे को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भांजे को रायपुर मेकाहारा किया रेफर 

घायल भांजे की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उसे मेकाहारा अस्पताल रायपुर रेफर किया गया है। वहीं पलारी पुलिस ने आरोपी मामा के ऊपर जानलेवा हमला करने के आरोप में अपराध दर्ज कर धारा 307 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds