लॉगिन

CG Heat Wave : रायपुर में ड्यूटी पर जा रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मौत, बिलासपुर में महिला की गई जान

Chhattisgarh May 30, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG Heat Wave : रायपुर में ड्यूटी पर जा रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मौत, बिलासपुर में महिला की गई जान

CG Heat Wave : रायपुर में ड्यूटी पर जा रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मौत, बिलासपुर में महिला की गई जान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है. अब तपती गर्मी लोगों की सेहत पर भी असर डालने लगी है. भीषण गर्मी की वजह से प्रदेश में गुरुवार को 2 लोगों की मौत हो गई. गर्मी की वजह से रायपुर में ट्रैफिक पुलिस कर्मी और बिलासपुर में महिला की मौत हो गई है. रायपुर के भनपूरी यातायात थाना में पदस्थ ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी गुरुवार को रोज की तरह अपने ड्यूटी पर निकले थे. इस दौरान तेज गर्मी से उन्हें चक्कर आ गया और वे गश खाकर गिर पड़े. भागीरथी कंवर अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया. मौत की वजह हीट स्ट्रोक है या कुछ और फिलहाल पीएम के बाद ही पता चल पाएगा.

इधर, बिलासपुर में भीषण गर्मी में लू से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. महिला घर के आंगन में चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी. अस्पताल में उनकी मौत हो गई. घटना सरगांव के वार्ड क्रमांक 14 की है. सिम्स में पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds