कोयला घोटाले के आरोपी सौम्या चौरसिया को हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देने से किया इनकार

रायपुर :छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। वहीं, इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। केस की अगली सुनवाई ग्रीष्मकालीन अवकाश 10 जून के बाद होगी।

सौम्या चौरसिया की तरफ से पैरवी कर रहे एडवोकेट हर्षवर्धन परघनिया के साथ ही दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ने ऑनलाइन पैरवी की। उन्होंने सौम्या चौरसिया को अपने बच्चों की परवरिश के आधार पर जमानत मांगी है, लेकिन जस्टिस एनके व्यास ने अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। साथ ही प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

वहीं छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला केस में ईओडब्लू की रिमांड पर निलंबित आईएएस रानू साहू और सौम्या चौरसिया 4 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद आज दोपहर रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईओडब्लू की टीम फिर से आज दोनों की रिमांड लेने के की कोशिश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds