CG : प्रेमिका से मिलने गुजरात से बाइक पर कांकेर आया प्रेमी, सडक हादसे का शिकार होकर पहुच गया अस्पताल

कांकेर :  ऑनलाइन गेमिंग खेलने के दौरान गुजरात के युवक को कांकेर की युवती से प्यार हो गया, प्रेमिका से मिलने की चाहत में युवक गुजरात से कांकेर बाइक से पहुच गया प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर बाइक में भागने लगा। लेकिन इसी बीच युवक हादसे का शिकार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, परिजनों ने युवक और उसके दोस्त की जमकर पिटाई की है। लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि, इनकी पिटाई हुई है या यह एक हादसा था। क्योंकि जब युवकों से पूछताछ की गई तो पता चला कि, वे हादसे में घायल हुए हैं। फिलहाल परिजन अपनी बेटी को घर लेकर चले गए हैं।

युवती से कैसे हुआ संपर्क 

उमेश भामरे नाम का युवक गुजरात के सूरत से ऑनलाइन गेम खेलता था। इसी बीच उसका संपर्क कांकेर जिलके पोटगांव की रहने वाली युवती से हुआ और दोनों ने इंस्टाग्राम आइडी को एक्सचेंज कर लिया। इसके बीद दोनों के बीच काफी बाते होने लगी और दोस्ती प्यार में बदलने लगी। इसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया तो प्यार में पागल युवक तुरंत गुजरात से पोटगांव के लिए आ गया और युवती को लेकर भागने का सोचा, लेकिन दोनों को परिजनों ने पकड़ लिया। इतना कुछ होने के बाद परिवार वालों ने पुलिस को पूरी जानकारी दी और अपने बेटी को घर लेकर चले गए। इधर, अस्पताल में भर्ती युवक का कहना है कि, वो उसे मार देंगे, मैं उसको यहां से लेकर जाऊंगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds