अन्ना रेड्डी पैनल से आईपीएल संचालित करते पांच सटोरी दिल्ली से गिरफ्तार, छग, यूपी-एमपी समेत नेपाल के हैं सटोरी

रायपुर: अन्ना रेड्डी पैनल से आइपीएल सट्टा संचालित करते पांच अंतरराज्यीय सटोरियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इसमें दो आरोपित नेपाल के हैं। वहीं तीन अन्य मप्र, उप्र और छत्तीसगढ़ के हैं। सटोरिए दिल्ली में बैठकर अन्ना रेड्डी आर-555 आइडी पैनल से आइपीएल क्रिकेट मैच का संचालन कर रहे थे। सटोरिए दिल्ली में फ्लैट किराये से लेकर कर रखा था।

सटोरियों के कब्जे से कब्जे चार लैपटाप, 15 मोबाइल फोन, चार चेकबुक, छह पासबुक, 22 एटीएम कार्ड, कैल्कुलेटर और वाईफाई राउटर जब्त किया गया है। चार लाख का सामान जब्त किया गया है। एक आरोपित पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ के आधार पर दिल्ली में रेड कार्रवाई की। जब्त लैपटाप और फोन में करोड़ों रुपये के लेन-देन की जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। प्राप्त बैंक खातों के राशियों को होल्ड/फ्रीज कराने के लिए बैंकों को पत्र लिखा गया है।

पुलिस ने रोहित क्षेतीजा निवासी सिंधी कालोनी जिला नरसिंहपुर (मप्र), रविशंकर सिंह गोंड निवासी उदयपुर थाना मनियर जिला बलिया (उप्र), जीब नारायण पांडेय निवासी छत्रदेव थूला पोखरा थाना संधी खर्क जिला हरगाखांची नेपाल, शुभम निषाद निवासी न्यू हास्पिटल कालोनी थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम (छग), ईस्सोरी प्रसाद पांडेय निवासी पीपरा जिला कपिल बस्ती नेपाल, हाल पता – मौली कांपलेक्स मौली जागरा चंडीगढ़ को पकड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds