खेल और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना, कहा “कांग्रेस की 300 का दावा हास्यापद, भाजपा की बनेगी सरकार”

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर साधा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के 300 सीटों पर जीत का दावा हास्यास्पद है। वहीं राहुल गांधी के मीडिया बिकाऊ है वाले बयान पर केबिनेट मंत्री श्री वर्मा ने उन पर जमकर हमला बोला है। इसके अलावा उन्होंने राजस्व के पेंडिग मामलों पर सख्ती दिखाई है।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रदेश में राजस्व की पेंडिंग मामलों पर कहा कि, रेवेन्यू के 40 हजार से ज्यादा मामले एक साल से पेंडिंग हैं। किसानों को भटकना ना पड़े। इसके लिए राज्य सरकार लंबित प्रकरणों का 6 महीने में निपटारा करेगी। उन्होंने आगे कहा कि, समय पर मामलों का निपटारा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों पर गाज गिरेगी।

राहुल गांधी में हताशा और निराशा है 

केबिनेट मंत्री वर्मा ने कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव में 300 सीटों पर जीत के दावों को लेकर कहा कि, कांग्रेस के बातों पर मुझे हंसी आती है, 400 सीटों से ऊपर बीजेपी की जीत होगी। सभी वर्गों के लिए मोदी सरकार ने काम किया है। बीजेपी की सरकार बनेगी कोई संदेह नहीं है। वहीं उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बुधवार को दिये गए मीडिया बिकाऊ है वाले बयान पर कहा कि, राहुल गांधी में हताशा और निराशा भर गई है। लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं. इसलिए राहुल गांधी बौखला गए हैं। उन्होंने आगे कहा, कि मीडिया को खरीदने की ताकत किसी में नहीं है, मीडिया देश की ताकत है। लोकतंत्र का मीडिया आधार स्तंभ है। मीडिया तो लोगों की आवाज बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds