ओडिशा में गरजे मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, बोले- 25 सालों से लुट कर राज्य को बर्बाद कर दी नवीन पटनायक की सरकार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद प्रदेश के दिग्गज नेता दूसरे राज्यों में जाकर चुनावी प्रचार कर रहे हैं। राज्य के कैबिनेट मंत्री और रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल इन दिनों ओडिशा चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने संबलपुर रोड शो किया। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ओडिशा के राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है।

ओडिशा चुनाव प्रचार पर आए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने संबलपुर में बाइक रैली निकाली। मां समलेश्वरी की पूजा अर्चना के बाद रैली की शुरूआत समलेश्वरी माता मंदिर से हुई। यहां से हजारों कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर बड़ा बाजार, खेतराजपुर, दुर्गामंगलम, बारेपाली होते हुए वापस दुर्गामंगलम पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। यहां बृजमोहन अग्रवाल ने एक सभा को भी संबोधित किया।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ओडिशा एक समृद्ध राज्य था, लेकिन पिछले 25 सालों में नवीन पटनायक सरकार ने लूट करी है। उसने राज्य को बर्बाद कर दिया है। उड़ीसा को फिर से विकास और समृद्धि के पथ पर लाने के लिए यहां भाजपा की सरकार बनाना बहुत ही जरूरी है। बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि राज्य में नाम के लिए नवीन पटनायक मुख्यमंत्री हैं, लेकिन असल में यहां की सरकार पांडियन चला रहे हैं, जिसका खौफ आम जनता में ही नहीं बल्कि यहां के मंत्रियों में भी हैं। सरकार के मंत्री भी कोई फैसला नहीं लेते सभी फैसले पांडियन लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds