साल की पहली सोमवती अमावस्या आज, जानें स्नान, दान व पूजन का शुभ मुहूर्त

अमावस्या तिथि का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व माना जाता है। बता दें कि साल भर आने वाली अमावस्या में सोमवती अमावस्या तिथि को ज्यादा महत्व दिया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन नदी में स्नान, दान और पितरों का तर्पण करना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है। इस बार साल की पहली सोमवती अमावस्या 20 फरवरी 2023 को है।

हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास अंतिम मास होता है, इसलिए इस मास में मंत्र जप और तप का विशेष महत्व होता है। वहीं इस माह में पड़ने वाली सोमवती अमावस्या के दिन स्नान-दान करने से पितृ दोष, कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए इस दिन व्रत रखती हैं और पीपल के पेड़ की परिक्रमा करती हैं। आइए जानते हैं इस बार सोमवती अमावस्या का स्नान, दान का शुभ मुहूर्त-

फाल्गुन सोमवती अमावस्या का मुहूर्त

सोमवती अमावस्या तिथि आरंभ – 19 फरवरी 2023 को शाम 04 बजकर 18 मिनट से

अमावस्या तिथि समापन – 20 फरवरी 2023 को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर।

सोमवती अमावस्या के दिन दान मुहूर्त – 20 फरवरी सुबह 07 बजे से सुबह 08 बजकर 25 मिनट तक।

पूजा का शुभ मुहूर्त – 20 फरवरी सुबह 09 बजकर 50 मिनट से – सुबह 11 बजकर 15 मिनट तक।

पितरों को जल तर्पण अवश्य करें

सोमवती अमावस्या के दिन पितरों को जल तर्पण अवश्य करें। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भूलकर भी पितरों का अनादर नहीं करना चाहिए। ऐसा मान्यता है कि पितर लोक में पानी की कमी होती है, इसलिए पितरों को पानी से तर्पण दिया जाता है। जिससे पितर प्रसन्न होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds