CG : नाबालिक युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जांजगीर चांपा :  जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी नंद कुमार कुर्रे ने नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया है आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मिली जानकारी अनुसार,नाबालिक लड़की जोकि 18 अप्रैल की सुबह अपने घर पर थी। घर के पीछे आंगन की तरफ बने बाथरूम के लिए अकेली  गई हुई थी इस बीच नंद कुमार कुर्रे ने उसे अकेला जाता देख उसके पीछे पीछे चला गया और नाबालिक लड़की पीड़िता के मुंह को अपने हाथो से जबरन दबाकर बंद कर दिया और उसके साथ बाथरूम में लेजाकर कर दुष्कर्म किया है। जिसके बाद आरोपी नंद कुमार कुर्रे मौके पर से भाग निकला। घटना की जानकारी परिजनों को दी जिसपर अकलतरा थाने में धारा 376 (3) और 04 पाक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल किया गया।

पुलिस को सूचना मिली की आरोपी नंद कुमार कुर्रे 18 वर्ष जोकि अपने गांव कोटमीसोनार में है सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर दुष्कर्म के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर आरोपी नंद कुमार कुर्रे ने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर की सबूत पाए जाने पर आज रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds