लॉगिन

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के बने ब्रांड एंबेसडर, डिप्टी सीएम अरुण साव से की मुलाकात

Politics May 19, 2024 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के बने ब्रांड एंबेसडर, डिप्टी सीएम अरुण साव से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के बने ब्रांड एंबेसडर, डिप्टी सीएम अरुण साव से की मुलाकात

रायपुर। पूर्व अंतराष्ट्रीय भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। रविवार को वे राजधानी रायपुर पहुंचे और डिप्टी सीएम अरुण साव से मुलकात की। उनकी इस मुलाक़ात में स्टेट क्रिकेट संघ के कई बड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे।  श्री रैना ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में क्रिकेट को बढ़ावा देने का प्रयास किया जायेगा।

आईपीएल की तर्ज होगा सीपीएल

आईपीएल की तर्ज पर 7 जून से छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियम लीग का आगाज होगा। इसमें कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी और 18 मैच खेले जाएंगे। इसके जरिए क्रिकेट की प्रतिभाएं उभर कर सामने आएंगी।  इस लीग में फ्रेंचाइजी लेने के लिए 13 कॅार्पेरेट सामने आए हैं।  इन लोगों ने ढाई लाख का बैंक ड्राफ्ट जमा किया है। इस लीग में आईपीएल की तर्ज पर सभी टीमों के अलग – अलग मालिक होंगे।

यूपी टी-20 लीग के रह चुके हैं ब्रांड एंबेसडर 

एक वर्ष पहले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को यूपी टी-20 लीग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी ने खुद अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंटर के जरिए दी थी। जहां ट्वीट में लिखा था कि, हमें खुशी हो रही है ये एलान करते हुए कि वर्ल्ड कप विनर, सुरेश रैना को यूपी टी-20 लीग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds