CG : पुरानी रंजिश में महिला पर नुकीली चीज से वार, घायल महिला को अस्पताल में भर्ती

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक ने महिला पर नुकीली चीज से वार कर दिया है। जिससे महिला के पेट में हल्की चोटें आईं हैं. जिसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि महिला की हालत खतरे से बाहर है। बताया जाता है कि, हमला पुरानी रंजिश को लेकर किया गया है। वहीं सरस्वती नगर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत देर रात पीड़िता थाने पहुंची। जहां पीड़िता दामिनी मानिकपुरी ने पुलिस को बताया कि वह शहनाई पैलेस के करीब नया तालाब के पास रहती है। रात 10 बजे के करीब अपने घर के सामने बैठी हुई थी। इसी बीच पड़ोसी अजय ध्रुव और उसके बीच दोनों बातचीत कर रही थे। तभी मोहल्ले का रहने वाला महेंद्र धीवर वहां पर पहुंचा।

बहसबाजी के दौरान पेट में किया वार 

जहां पर पुरानी किसी बात पर महेंद्र ने दामिनी के साथ बहसबाजी करनी शुरू कर दी। बात बढ़ गई तो वह गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। जब दामिनी ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने अपने पास चाकू जैसी नुकीली चीज से पेट में वार कर दिया। जिससे दामिनी जमीन पर गिर गई। जिसके बाद लोगों ने अस्पताल ले जाकर उसका इलाज करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds