Vastu Tips : भूलकर भी घर नहीं लाना चाहिए ये तीन प्रकार की चीजें, वास्तु नियमों की अनदेखी कर देगी कंगाल

घर बनाने से सजाने तक वास्तु नियमों का ध्यान रखा जाए तो सुख, समृद्धि एवं शांति की प्राप्ति होती है। वहीं, अगर वास्तु नियमों के विपरीत कोई काम किया जाए तो उसका नुकसान उठाना पड़ता है। वास्तु शास्त्रों में कुछ बातों का उल्लेख किया गया है, जिन्हें ध्यान में रखकर ही घर में कोई वास्तु लाना चाहिए। अन्यथा इसका नुकसान आपको भुगतना पड़ सकता है। आइये जानते हैं ऐसी कौन सी तीन चीजें हैं, जिन्हें घर में नहीं लाना चाहिए।

बड़ी मूर्ति

वास्तु नियमों के अनुसार घर में 6 इंच से बड़ी किसी भी देवी-देवता की मूर्ति नहीं लाना चाहिए। बड़ी प्रतिमाओं की विधि-विधान से पूजा करना पड़ती है। कई बार संपूर्ण ज्ञान नहीं होने के कारण दोषपूर्वक पूजा होती है, जिसके कारण लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कंटीले पेड़

वास्तु नियमों के अनुसार घर में कभी भी कंटीले पौधे नहीं लाना चाहिए। कैक्टस, नींबू, बैर या बबूल के घर में होने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। जोकि आपके लिए नुकसानदायक माना गया है।

शालिग्राम

धार्मिक मान्यताओं और वास्तु के अनुसार घर में कभी भी शालिग्राम नहीं रखना चाहिए। शालिग्राम एक सुंदर, चिकना और चमकीला पत्थर होता और ग्रंथों में इसे भगवान विष्णु का प्रतिरूप माना गया है। इस पत्थर को अगर घर लाते हैं तो इसकी पूजा के कठिन नियमों का पालन करना होता है। अगर इन नियमों का पालन नहीं किया जाए तो भाग्य में काफी अड़चने देखने को मिलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds