CG : पत्नी को लेने गया था ससुराल मगर विवाद के बाद कर दी भाभी की हत्या, आरोपी बैगा गिरफ्तार

कबीरधाम : कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम छीरपानी-कांदावानी में पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ननकू राम बैगा ने अपनी पत्नी की भाभी की पत्थर से वार कर हत्या कर दी थी। एएसआई प्रहलाद चन्द्रवंशी ने बताया कि सात मई को जानकारी मिली कि ग्राम छीरपानी कांदावानी के डुमर नाला में गांव की बैगीन बाई पत्नी छत्तू सिंह बैगा का शव पड़ा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की जांच शुरू हुई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अुसार, आरोपी ननकू राम बैगा की शादी ग्राम छीरपानी-कांदावानी की रहने वाली एक लड़की के साथ हुई है, लेकिन आरोपी शराब का आदी है। आए दिन अपनी पत्नी से मारपीट करता था। इससे नाराज होकर पत्नी अपने मायके में भैया-भाभी के साथ रहती थी। सात मई की शाम को आरोपी ननकू राम बैगा अपनी पत्नी को लेने के लिए आया था। इसी दौरान उसकी पत्नी की भाभी बैगीन बाई के साथ विवाद हो गया।

शाम के समय बैगीन बाई अपने घर के पास नाले पर बर्तन धो रही थी, तभी आरोपी ने पत्थर से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह जंगल की ओर फरार हो गया। घटना के बाद से पुलिस आरोपी को जंगल में खोजबीन कर रही थी। गुरुवार सुबह आरोपी को जंगल से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds