CG : अनियंत्रित होकर खाई में पलटी बोलेरो, एक व्यक्ति की मौत व अन्य लोग घायल

जगदलपुर : दरभा थाना क्षेत्र के कापानार के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो पलट गई। बोलरो के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

ग्रामीण आयतु मंडावी ने बताया कि 8 मई के लगभग 8.30 बजे घर के मंगल मंडावी, मुडे मंडावी, बुधराम मंडावी, मासे, बुधरी, मंगली, सुकडी और पिता गुडडी व अन्य लोगों के साथ बोलेरो बैठकर मरनी काम के लिए ग्राम चंद्रगिरि से कापानार जा रहे थे। बोलेरो की रफ्तार तेज होने के कारण वह अनियंत्रित हो गई और खाई में पलट गई। इस दौरान बोलेरो में सवार सभी लोग घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए सीएचसी दरभा में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान गुड्डी मंडावी की मौत हो गई। वहीं, अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। घटना को लेकर मृतक गुड्डी मंडावी के बेटे आयतु ने चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

ट्रक की टक्कर से कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत

परपा थाना क्षेत्र के 5वीं बटालियन में अपने पिता के साथ रहने वाला युवक गुरुवार की सुबह जब घर से अपने ऑफिस जाने के लिए निकला था, तभी अचानक जगदलपुर से केशलूर की ओर आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया। हादसे में घायल युवक को उपचार ले लिए मेकाज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही घर में मातम छा गया। वहीं, परिजनों के रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds