CG : 10वीं की टॉपर्स लिस्‍ट में राजनांदगांव की वंशिका ने हासिल छठवां स्‍थान, डाक्टर बन करना चाहती है मरीजों की सेवा

राजनांदगांव :  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गुरुवार को कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। कक्षा 10वीं की टॉपर्स सूची में राजनांदगांव जिले की छुरिया विकासखंड की छात्रा वंशिका साहू छठा स्थान प्राप्त किया है। 600 अंक में वंशिका को कुल 587 अंक मिले हैं। वंशिका शुरू से होनहार रही है। माशिमं की टापटेन सूची में नाम आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। घर पहुंचकर लोग बधाई दे रहे हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल छुरिया की छात्रा है। वंशिका की इस उपलब्धि के बाद स्कूल के शिक्षकों और परिवार के सदस्यों में जमकर खुशी देखी जा रही है। वंशिका भविष्य में डाक्टर बनकर मरीजों की सेवा करना चाहती है।

रोजाना पांच घंटे की पढ़ाई

वंशिका के पिता कपड़ा के व्यापारी हैं। छुरिया बस स्टैंड में कपड़ा का व्यवसाय कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वहीं माता गृहिणी है। वंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ शिक्षकों को दिया है। वंशिका रोजना पांच से छह घंटे पढ़ाई करती थी। माशिमं की टापटेन सूची स्थान बनाने पहले से आश्वस्त थी। परीक्षा परिणाम को देखने के बाद वंशिका के साथ-साथ परिवार के सदस्य खुशी से उछल पड़े।

डांस में भी अव्वल

वंशिका पढ़ाई के साथ-साथ डांस में भी रुचि रखती है। परीक्षा के दौरान तनाव को कम करने समय निकालकर डांस भी करती थी। पूरे परीक्षा काल के दौरान वंशिका सोशल मीडिया से भी काफी दूर रही। माशिमं की टापटेन में स्थान बनाने के बाद वंशिका काफी खुश है। वंशिका कहती है कि विद्यार्थियों को अपनी पूरी पढ़ाई जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ करनी चाहिए। मेहनत करने वालों का सफलता जरूर मिलती है। असफलता से निराश नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds