CG CRIME : घर घुसकर 18 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर रही पुलिस

राजनांदगांव :  छत्‍तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के अमलीडीह में शुक्रवार को अज्ञात आरोपित ने घर घुसकर 18 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह 11 बजे की आसपास की है।

मृतक 18 वर्षीय देवप्रकाश वर्मा घर पर अकेला था। वहीं माता-पिता काम पर गए हुए थे। घर में दो बहन में एक बड़ी बहन मधु 19 साल मनरेगा में हाजिरी दिलवाने गई थी। जबकि एक छोटी बहन माया नहाने गई थी।

मृतक ने 12 वी बोर्ड की परीक्षा दिलाई थी

मृतक की छोटी बहन घर पहुंची तो देवप्रकाश लहूलुहान था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के पिता को दी। युवक की हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। मृतक हाल ही में 12 कक्षा का परीक्षा दिलाया था। पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds