POLITICS : प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के पक्ष में करेंगी सभा

रायपुर : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान 7 मई को होने है। जिसके चलते प्रचार अभियान में तेजी आ रही है। वहीं प्रचार के लिए अब स्टार प्रचारक भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। इससे पहले 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान और 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान पूरे हो चुके हैं। वहींं अब तीसरे चरण के मतदान को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रही हैं।

बता दें कि आज प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। जहां वे कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं प्रियंका का यह दूसरा दौरा है, इससे पहले दूसरे चरण के प्रचार के लिए उन्होंने राजनांदगांव और कांकेर में चुनाव प्रचार किया था। प्रियंका गांधी सुबह 11:45 पर बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और यहां से वे कोरबा जाएंगी। इसके बाद 12:30 बजे कोरबा पहुंचकर चिरमिरी में सभा में शामिल होने के बाद 12.30 से 1.30 बजे तक चुनावी सभा में शामिल होंगी। चिरमिरी में वे डोमनहिल के फुटबॉल ग्राउंड में जनसभा करेंगी। इसके साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के पक्ष में सभा करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds