दुर्ग सहकारी बैंक के सीईओ निलंबित, चुनाव में एक पार्टी के लिए काम करने का आरोप

दुर्ग : दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र कुमार जोशी को निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध संचालक ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग के जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र कुमार जोशी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 5 के उल्लंघन पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जोशी के खिलाफ चुनाव के दौरान एक पार्टी विशेष के पक्ष में काम करने की शिकायत की गई थी। शिकायत पर दुर्ग कलेक्टर द्वारा इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय जिला स्तरीय जांच समिति गठित की गई। जांच में शिकायत सही पाई गई। आरोप है कि जिला सहकारी बैंक के सीईओ जोशी के द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान एक चुनावी पार्टी के लिए काम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds