भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ राजनांदगांव जिले के ग्राम तिलाई में एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। खैरागढ़ की तरफ से आ रहे सीमेंट की बोरियों से लदे ट्रक ने नामकरण संस्कार में शरीक होने जा रहे परिवार को कुचल दिया। सड़क हादसे को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, ग्रामीणों ने लगभग 2 घण्टों से चक्काजाम कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम तिलाई के निवासी पुनाराम सिंह अपने पूरे परिवार के साथ नामकरण संस्कार में शामिल होने ग्राम टप्पा जाने वाला था। टप्पा जाने के लिए पुनाराम सिन्हा, अपनी पत्नी गनेशिया सिन्हा, बेटी तीज बाई सिन्हा व नातिन पल्लवी सिन्हा के साथ छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम टप्पा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था उसी समय खैरागढ़ से आ रही सीमेंट से लदे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। ग्रामीण गौतम सेन ने बताया कि, चिकन चिल्लाने की आवाज सुनते ही मेरे परिवार के लोग सड़क की ओर दौड़े। जब हम पहुंचे तो लाश पड़ी हुई थी पुनाराम सिन्हा हमारे पड़ोस में ही रहते थे।

टीआई ने नहीं उठाया फोन

मृतक के बेटे ने बताया कि छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टप्पा जाने के लिए निकले थे और बस का इंतजार कर रहे थे। 112 को कॉल करने पर बहुत देर के बाद 112 पहुंची, वहीं थाना प्रभारी को कॉल करने पर फोन नहीं उठाया गया। इस तरह के हादसे यहां लगातार होते रहते हैं। लगभग 1-2 साल पहले भी यहां एक एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें दो बच्चों की जान चली गई थी। हम लंबे समय से यहां पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई सुनवाई नहीं की है।

सीएसपी बोले- परिजनों को दी जा रही सहायता राशि

इस मामले में सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि, खैरागढ़ की तरफ से एक वाहन आ रहा था जिसमें सीमेंट लदा हुआ था। उसके द्वारा तिलई गांव से टप्पा की ओर जा रहे एक ही परिवार से चार सदस्य जो बस का वेट कर रहे थे। उनका एक्सीडेंट कर दिया गया। चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस विभाग की तरफ जो तत्काल सहायता राशि होती है। वह सहायता राशि उन्हें दी जा रही है। ग्रामीणों की मांग है कि, यहां पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds