CG CRIME : चाक़ू दिखाकर डीकेएस अस्पताल के एम्बुलेंस चालक से लूट, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

रायपुर। दाऊ कल्याण सिंह हॉस्पिटल के एम्बुलेंस चालक से चाक़ू की नोक पर लूटपाट को अंजाम देने वाले आरोपी सुनील मंडोतिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पीड़ित एम्बुलेंस चालक ने इस मामले की शिकायत थाना गोलबाजार में कराया था |

पीड़ित हसन डीकेएस अस्पताल में एंबुलेंस चलाने का काम करता है। कल दोपहर 3 बजे के आसपास आरोपी सुनील मंडोतिया द्वारा डीकेएस अस्पताल गेट नंबर 2 के पास आकर प्रार्थी को अश्लील गाली गलौज कर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी डरा धमकाकर उसके पास रखे पर्स जिसमे 5000/- रुपए नगदी थे को लूट कर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना गोलबाजार में अप. क्र. 172/2024 धारा 294, 506, 384, 394 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपी सुनील मंडोतिया की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर सूचना मिला कि आरोपी डीकेएस अस्पताल के आसपास घूम रहा है कि सूचना पर टीम के सदस्यों तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी सुनील मंडोतिया को पकड़कर थाना लाकर पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया जाकर आरोपी सुनील मंडोतिया को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग लोहे का धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds