लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 4 उम्मीदवारों की नई लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला मौका

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब कांग्रेस ने 4 सीटों पर उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की। बता दें कि लुधियाना से अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने खडूर साहिब से कुलबीर सिंह जीरा और आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला को उम्मीदवार बनाया है।

इससे पहले कांग्रेस ने 14 अप्रैल को छह उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर, सुखपाल सिंह खैरा को संगरूर, गुरजीत सिंह औजला को अमृतसर, अमर सिंह को फतेहगढ़ साहिब से टिकट दिया गया था। वहीं पटियाला से डॉ धर्मवीर गांधी, भटिंडा से जीत महेंद्र सिंह सिद्धू को उम्मीदवार घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds