CG : अश्लील विडियो बनाकर रिटायर्ड तहसीलदार से ब्लैकमेलिंग, जालसाजो ने की 10 लाख की वसूली

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के अरपा ग्रीन्स में रहने वाले रिटायर्ड तहसीलदार को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख वसूली करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना की शिकायत संभागीय साइबर थाने में की है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोनी के अरपा ग्रीन्स कॉलोनी में रहने वाले शंकर पाटले (70) रिटायर्ड तहसीलदार हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 8 मार्च 2024 की रात उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाली महिला ने हलो कहने के बाद कॉल कट कर दिया। देर रात उनके मोबाइल पर वीडियो कॉल आया। कॉल में किसी का चेहरा नहीं दिख रहा था। सीने और प्राइवेट पार्ट्स को दिखाते हुए कुछ देर बाद ही कॉल काट दिया गया।

दूसरे दिन सुबह उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को साइबर क्राइम डीएसपी बताते हुए अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड होने की जानकारी दी। साथ ही वीडियो को डिलीट कराने के लिए एक मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद उन्हें बदनामी का डर दिखाकर वसूली शुरू कर दी गई। डरे हुए रिटायर्ड अधिकारी ने जालसाजों को 10 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद भी उनसे रुपए मांगे जाते रहे। इसके बाद रिटायर्ड तहसीलदार ने घटना की शिकायत संभागीय साइबर थाने में की है। इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds