राजनांदगांव में पोलिंग बूथ पर भूपेश बघेल के सामने भिड़े बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता, भाजपा बोली- महिलाओं को छाते से मारा

राजनांदगांव  :  लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत छत्‍तीसगढ़ की तीन सीटों पर जारी मतदान के बीच राजनांदगांव से बड़ी खबर आ रही है। यहां ग्राम टेडेसरा मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच धक्‍का-मुक्‍की की खबर आ रही है।

खबरों के अनुसार कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहुंचने पर भी धक्का-मुक्की हुई। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गांव के सरपंच पति व कांग्रेस नेता देवलाल साहू के बेटे सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को छाते से मारने की शिकायत की है। विवाद बढ़ता देख पुलिस और फोर्स के जवान मौके पर पहुंच गए हैं।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत छत्‍तीसगढ़ की तीन सीटों पर जारी मतदान के बीच राजनांदगांव से बड़ी खबर आ रही है। यहां ग्राम टेडेसरा मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच धक्‍का-मुक्‍की की खबर आ रही है।

खबरों के अनुसार कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहुंचने पर भी धक्का-मुक्की हुई। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गांव के सरपंच पति व कांग्रेस नेता देवलाल साहू के बेटे सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को छाते से मारने की शिकायत की है। विवाद बढ़ता देख पुलिस और फोर्स के जवान मौके पर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds