शुक्रवार को इन उपायों से प्रसन्न होगी मां लक्ष्मी, नहीं आएगा धन संकट

सनातन धर्म में शुक्रवार धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से आपकी हर इच्छा को पूर्ण होती है। शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा आराधना करने से उनका आशीर्वाद बना रहता है। आपके सभी कष्ट दूर होते हैं, पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो शुक्र ग्रह का संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय भी किए जाते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय।

शुक्रवार के ये उपाय

1.सुबह गौ-माता को ताजा रोटी खिलाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति होती है। शुक्रवार को कमल गट्टे की माला से मां लक्ष्मी जी का जाप करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और धन की प्राप्ति होगी।

2.शुक्रवार की सुबह श्रीसूक्त का पाठ करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति होती है। घर में दरिद्रता नहीं आती है।

3.यदि आपको आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ रहा है तो शुक्रवार को 12 कौड़ी जलाकर उसकी राख बना लें और उस राख को हरे कपड़े में बांधकर जल प्रवाह करें।

3.हर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योति प्रज्वलित करें। 11वें दिन माता के नाम पर 11 कन्याओं को भोजन कराना चाहिए। इससे धन की कमी नहीं होगी।

4.शुक्रवार को दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं। यह उपाय प्रत्येक शुक्रवार करना चाहिए।

5.शुक्रवार को मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूड़ियां अर्पित करने से धन संबंधित सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

इन मंत्रों का भी करें जाप

विष्णुप्रिये नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं जगद्वते

आर्त हंत्रि नमस्तुभ्यं, समृद्धं कुरु मे सदा

नमो नमस्ते महांमाय, श्री पीठे सुर पूजिते

शंख चक्र गदा हस्ते, महां लक्ष्मी नमोस्तुते

ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds