BIG BREAKING : रायपुर में हथियार की सफ़ाई के दौरान चली गोली, प्रधान आरक्षक की मौत, एक जवान घायल

रायपुर। आज सुबह 7-8 बजे के बीच देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में आशीष कर्मा के सुरक्षा में लगे हुए वीआईपी सुरक्षा कंपनी के एपीसी राम कुमार दोहरे और प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारो की नियमित सफ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान पिस्टल से गोली चली।

जिससे एपीसी के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिससे प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मौत हो गई है। एपीसी राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक बिजुरी के रहने वाले हैं और घायल भिंड से है। प्रथमतया, मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। मामले में जांच किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds