डिप्टी सीएम अरुण साव बोले, “प्रदेश में किसी गठबंधन का कोई असर नहीं “

रायपुर : लोकसभा चुनाव आते ही इंडिया गठबंधन को लेकर सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। छत्तीसगढ़ में इण्डिया गठबंधन का दल कांग्रेस के लिए वोट मांगने की जद्दोजहद में लगा हुआ है। इस मसले पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस इस चुनाव में बुरी तरह हारने जा रही है। छत्तीसगढ़ में इंडिया गठबंधन जैसी कोई चीज है ही नहीं, इसलिए कांग्रेस को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है।

जनता कांग्रेस पर भरोसा नहीं करती

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, जनता कांग्रेस पर भरोसा नहीं कर रही है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार होकर रहेगी, मोदीजी तीसरी बार पीएम बनने वाले हैं।

राहुल गांधी के आने से कांग्रेस को कुछ नहीं मिलेगा

कांग्रेस के दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ में अंतिम दौर का प्रचार-प्रसार करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 30 अप्रैल को जांजगीर-चांपा में सभा को संबोधित करेंगे। वहीं राहुल गांधी 29 अप्रैल को बिलासपुर में जनसभा करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, राहुल गांधी के आने का कांग्रेस को लाभ नहीं मिलने वाला है। प्रेदश की जनता कांग्रेस से दूर जा चुकी ह। कांग्रेस की सच्चाई देश के सामने उजागर हो चुकी है। अब कोई भी आ जाए सभी 11 सीटें BJP जीतने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds