लॉगिन

VIDEO : शेरनी ऐसे सिखाती है अपने बच्चों को पेड़ पर चढ़ना, जंगल का वीडियो हुआ वायरल

Viral April 23, 2024 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : शेरनी ऐसे सिखाती है अपने बच्चों को पेड़ पर चढ़ना, जंगल का वीडियो हुआ वायरल

VIDEO : शेरनी ऐसे सिखाती है अपने बच्चों को पेड़ पर चढ़ना, जंगल का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों के कई वीडियो वायरल हो जाते हैं। कई बार ये काफी डरावने होते हैं तो कई बार काफी क्यूट भी होते हैं। जिन लोगों की दिलचस्पी जंगली जानवरों में होती है उन्हें तो खासकर ऐसे वीडियो काफी पसंद आते हैं। ऐसा ही एक क्यूट वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

इस वीडियो में आपको दिखेगा कि कैसे जंगली जानवर भी अपने बच्चों को जिंदगी का हर पाठ खुद पढ़ाते हैं। दरअसल यूट्यूब चैनल Latest Sightings पर इस वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें एक शेरनी अपने शावकों को पेड़ पर चढ़ने की ट्रेनिंग देती नजर आ रही है। वीडियो में शावक उसके साथ उछल-कूद मचाते दिख रहे हैं।

मम्मा लायन ने खूब लुटाया प्यार

क्लिप में आप देखेंगे कि शेरनी पहले खुद पेड़ पर चढ़ती है और जमीन पर शावक खेलने में व्यस्त नजर आते हैं। धीरे-धीरे एक छोटा सा शावक पेड़ पर चढ़ता है फिर धीरे-धीरे सभी ऐसा करने की कोशिश में जुट जाते हैं।

थोड़ी देर तक शेरनी उन पर प्यार लुटाती भी दिख रही है। साथ ही शावक को वापस नीचे जाने के लिए भी प्यार से धक्का देती है। सभी नीचे पेड़ में चिपके और मां के पास जाने की कोशिश करते रहते हैं।

क्यूट वीडियो

इंटरनेट पर यह वीडियो जमकर धमाल मचा रहा है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। यूट्यूब पर तो इसे 11 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। कई लोगों का कहना है कि ये शावक वाकई बेहद प्यारे लग रहे हैं। लोग इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds