पीएम की सुरक्षा में सेंध : रोंग साइड से बाइक दौड़ाते हुए निकले तीन युवक, पुलिस कर रही पकड़ने का प्रयास

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। राजभवन के चारों और सुरक्षा चाकचौबंध की जा रही है। आसपास बेरीकेट्स लगाए जा रहे हैं। सैकड़ों जवान तैनात किए जा रहे हैं। लोगों को बताया  सोमवार शाम सुरक्षा सिस्टम को जांचने के लिए रिहर्सल की जा रही थी। जिस रास्ते पीएम गुजरेंगे, जिस गेट से राजभवन में प्रवेश करेंगे, वहां सौ से ज्यादा जवान और अधिकारी तैनात होकर जांच कर रहे थे। तभी अचानक तीन युवक तेज रफ्तार से घुस गए।

रोंग साइड से बाइक दौड़ाते हुए निकलने लगे। एक जवान ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं रुके और रफ्तार तेज करते हुए आगे बढ़ गए। कुछ कदम पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा जवान तैनात थे, उन्होंने भी रोकने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं रुके और भाग निकले।

पुलिस कर रही है पकड़ने का प्रयास

इस घटना में पुलिस ने संयम दिखाया है। अगर बाइक को धक्का लग जाता या जबर्दस्ती रोकने का प्रयास किया जाता तो वे गिरते और गंभीर हालत में घायल हो सकते थे। लेकिन पुलिस ने युवकों की इस गंभीर गलती को गंभीरता से लिया है और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds