CG RESULT : मई के पहले सप्ताह में इस तारीख को जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी सीजी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम मई के पहले सप्ताह में जारी होंगे। माशिमं ने बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। वर्तमान में रिजल्ट प्रोसेस चल रहा है।

10वीं और 12वीं के रिजल्ट 7 मई तक जारी हो सकते हैं। कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 16 अप्रैल को पूरा हो चुका है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड अध्यक्ष की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जायेगा। इसके बाद लिंक ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर डाल दिया जायेगा। जहां छात्र रोल नंबर से अपने रिजल्ट चेक कर सके।

हालांकि बोर्ड की ओर से परीक्षा के परिणाम की तारीखों के बारे में कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू की माने तो कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य हो जाने से 10 दिन के अंदर रिजल्ट तैयार हो सकता है। ऐसे में एक या सात मई तक परीक्षा परिणाम जारी किये जा सकते हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी अलग-अलग एक्टिविटिज में भाग लेने वाले छात्रों को बोनस अंक दिये जाएंगे। इस साल 22-39 छात्रों को बोनस अंक दिये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds