पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद, गुस्साए पति ने कर दी हत्या फिर पंहुचा पुलिस थाना

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हत्या का मामला सामने आया है। जहां पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर उसके शव को घर पर बने पटउहा पर लटका दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया। मामला धमधा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम किशुन साहू है। वह किसान हैं। वह ग्राम देवरी का निवासी है। उसकी शादी कविता साहू से 16 साल पहले हुई थी। किशुन साहू और कविता के 4 बच्चे हैं। शादी के बाद से उसकी पत्नी और उसका किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। कई बार नाराज होकर वह अपने मायके चली जाती थी। शुक्रवार को भी किशुन और कविता के बीच किसी बात को लेकर काफी विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि, किशुन ने जानवर को बांधने वाली रस्सी से उसका गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। फिर उसके शव को घर पर बने पटउहा पर लटका दिया।

आरोपी ने खुद को किया सरेंडर

किशुन थाने पहुंचकर कहा कि, मैने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। उसकी यह बात सूनकर पुलिस चौक गए और तुंरन्त हिरासत में लेकर उनके घर पहुंचे। जहां देख कि, उनके घर में बने पटउहा में उसकी  पत्नी लाश लटका रहा था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। इसके बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds