BIG BREAKING : बुजुर्ग महिला की गला काटकर हत्या, पुलिस ने एक संदेही को किया गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में हत्‍या की सनसनीखेज खबर आ रही है। यहां रामनगर इलाके में बुजुर्ग महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई है। मृतका 65 वर्षीय फेकन बाई साहू अपने नाती के साथ रहती थी। अज्ञात हत्यारे ने देर रात बुजुर्ग महिला की हत्‍या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक संदेही को हिरासत में लिया है। फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात है। मौके पर पहुंची एफएसएल और पुलिस की टीमें जांच कर रही है।

पूरा मामला राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना के रामनगर चौकी इलाके का है। जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई है। बताया गया कि मृतक महिला का नाम फेकन बाई साहू है जो कि अपने नाती के साथ रहती थी। देर रात जब वे घर पर सो रही थी तब अज्ञात हत्यारे ने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एफएसएल और पुलिस की टीम ने मामले की जांच की। जिस पर उन्होंने एक संदेही को हिरासत में लिया है। फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds