किसान नेता राकेश टिकैत पहुचे राजधानी, कहा “देश का किसान परेशान माफ होना चाहिए उनका कर्ज”

रायपुर : चुनाव के एक दिन पहले किसान नेता राकेश टिकैत राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं, इस दौरान उन्होंने कहा कि, देश का किसान परेशान है, उनका कर्ज माफ होना चाहिए। हमें एमएसपी  की गारंटी और फसलों की अच्छी कीमत चाहिए। लेकिन सरकार राम के नाम पर राजनीति कर रही है। राम हमारी आस्था हैं, उनके नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

किसी व्यक्ति की गारंटी पर बैंक भरोसा नहीं करता

किसानों को ‘मोदी की गारंटी’ को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि, एक व्यक्ति की गारंटी पर तो बैंक भी भरोसा नहीं करता। पहले मोदीजी को अपना आधार कार्ड दिखाना चाहिए। घोषणापत्र पार्टी लाती है तो फिर एक व्यक्ति पर भरोसा कैसे कर लिया जाए। हालांकि हम किसानों से कह रहे हैं कि, जो अच्छा लगे उसे वोट दें।

मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा

राकेश टिकैत ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि, चुनाव के बाद हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो फिर से आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds