VIDEO : गोमांस खाने और चरित्रहीन होने के विपक्ष के आरोपों पर कंगना ने दिया जवाब

नई दिल्ली :  लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होना है। इससे पहले ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी है। वहीं 12 अप्रैल, शुक्रवार से तीसरे चरण के नामांकन शुरू हो रहे हैं। तीसरे चरण में 7 मई को 13 राज्यों की 94 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। कुल मिलाकर जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे देश में सियासी पारा भी चढ़ रही है। नेता एक दूसरे पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

कंगना रनौत ने विरोधियों को दिया जवाब

हिमाचल प्रदेश के मनाली में आयोजित रैली में मंडी से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा, कांग्रेस के लोग करते हैं कि मैंने गोमांस खाया है, मैंने सबूत मांगा, लेकिन फिर उन्होंने कहा कि हमें इससे कोई लेना-देना नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि मैं अशुद्ध हूं और मेरे पास चरित्र नहीं है, लेकिन जब मैंने उन्हें अपना चरित्र दिखाया तो उन्होंने कहा कि मुझे मुद्दों की बात करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds