डिप्‍टी सीएम साव ने कसा तंज, कहा नक्सली, पाकिस्‍तानी और खालिस्तानी की भाषा बोल रही है कांग्रेस

महासमुंद : जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। राजनीतिक दलों में जंग तेज हो गई है। इसी बीच छत्‍तीसगढ़ के उपमुख्‍यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

चुनाव अभियान के तहत महासमुंद पहुंचे डिप्‍टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस की तुलना नक्‍सलियों से कर दी है। उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा, कांग्रेस ने न केवल पाकिस्‍तानी, खालिस्‍तानी और नक्‍सलियों की भाषा बोल रही है। नक्‍सली कांग्रेस को वोट देने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे हैं।

उपमुख्‍यमंत्री साव ने कहा, ये सारी बातें इस बात की ओर इंगित करती है कि कांग्रेस पार्टी एक तरफ पाकिस्‍तानी, खालिस्‍तानी, नक्‍सलियों की भाषा बोल रही है। वहीं इनकी बातों से कुछ साजिश निकलता है। लेकिन आज देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है। पीएम मोदी देश की जनता के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए काम कर रहे हैं। विकसित भारत बनाने के संकल्‍प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। निश्चिततौर पर देश की जनता का आशीर्वाद नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ है।

महासमुंद में 26 अप्रैल को मतदान

बतादें कि दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को महासमुंद लोकसभा सीट पर मतदान होंगे। भाजपा ने रूप कुमारी चौधरी को उम्‍मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने ताम्रध्‍वज साहू भाजपा की रूप कुमारी को चुनौती देंगे। महासमुंद सीट पर भाजपा के चुन्‍नीलाल साहू ने 2009 से लगातार जीतते आ रहे हैं।

भाजपा ने पांच बार भेदने में सफलता हासिल

महासमुंद लोकसभा की सीट सबसे हाई-प्रोफाइल मानी जाती है। वैसे तो सीट पर कांग्रेस के कब्जे का इतिहास रहा है, लेकिन कांग्रेस के चक्रव्यूह को भाजपा ने पांच बार भेदने में सफलता हासिल की। पिछले तीन चुनावों से तो भाजपा का ही कब्जा है। इस लोकसभा सीट में आठ विधानसभा सरायपाली, महासमुंद, कुरुद, बसना, राजिम, धमतरी, खल्लारी और बिंद्रानवागढ़ शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds