CG CRIME : पंडरी कपड़ा मार्केट चोर ने मचाई धमा-चौकड़ी, दस दुकानों के तोड़े ताले, 15 से 20 हजार कर दिए पार

रायपुर। राजधानी में स्मार्ट पुलिसिंग की बुधवार को एक चोर ने पोल खोल कर रख दी। चोर ने पंडरी कपड़ा मार्केट के अंदर दो घंटे के भीतर दस दुकानों के ताले तोड़कर दुकानों के कैश काउंटर की तलाशी लेते हुए 15 से 20 हजार रुपए नकदी पर हाथ साफ कर दिया। राहत की बात यह रही कि दुकानदारों ने अपनी दुकानों में मोटी रकम नहीं रखी थी, अन्यथा चोरी की रकम का आंकड़ा और बढ़ सकता था। घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। चोर के दुकानों में ताले तोड़ने के साथ कैश चोरी करने का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है। फिलहाल चोर पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस चोर को जल्द पकड़ लेने का दावा कर रही है।

पुलिस के मुताबिक अज्ञात चोर ने मार्केट में एक लाइन से दुकानों के ताले तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस को जो सीसीटीवी फूटेज मिला है, उसमें एक युवक अपने पास रखे रॉड से दुकानों का ताला तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश कर कैश रखने वाले दराज को खोलकर तलाशी ले रहा है। साथ ही दराज में रखी नकदी रकम बटोरने के साथ ही जहां और कैश रखे होने की संभावना दिख रही है, वहां की तलाशी लेते दिख रहा है।

जहां आसानी से ताला टूटा वहां घुसा

मौके पर पुलिस जांच करने पहुंची, तो और कई दुकानों के ताला तोड़ने की कोशिश करने की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार अज्ञात चोर ने उन्हीं दुकानों को निशाना बनाया, जहां के ताले आसानी से टूट गए। दुकानों में बड़ी रकम हाथ लगने की आस में चोर होजियारी मार्केट में घुसा था। इलाके के सूनसान होने की वजह से ज्यादातर थोक कपड़ा कारोबारी बड़ी रकम दुकान में नहीं छोड़ते इसलिए चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया।

भोर होने के पहले भाग निकला

पुलिस को चोर का जो आखिरी सीसीटीवी फूटेज मिला है, वह तड़के 450 का है। सुबह पकड़े जाने की आशंका पर बदमाश अन्य दुकानों के ताला तोड़ नहीं पाया। बदमाश ने जिन दुकानों का ताला तोड़ा है, उन दुकानों के अंदर से निकलने के बाद दुकानों के बाकायादा शटर मी बंद किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds