GOLD-SILVER PRICE : सोने-चांदी के भाव में तेजी बरकरार, तोड़ रहे सारे रिकॉर्ड

नई दिल्ली : भारतीय सर्राफा बाजार में 9 अप्रैल 2024 को सोने का भाव अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सोने का भाव 71832 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 8 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 553 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी जबरदस्त तेजी आई है। चांदी का भाव 82100 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 8 अप्रैल से 604 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 8 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71279 रुपये थी। 9 अप्रैल को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71832 रुपये हो गई है। 8 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 81496 रुपये थी। 9 अप्रैल को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 82100 रुपये हो गई।

9 अप्रैल को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 71544 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65798 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 53874 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42022 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds