VIDEO : महाविकास अघाड़ी के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिली कितनी सीट

मुंबई। महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के गठबंधन महाविकास अघाड़ी में सीटों का बंटवारा हो गया है। मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना उद्धव ठाकरे, एनसीपी शरद पवार और कांग्रेस ने इसका एलान किया।
समझौते के मुताबिक, प्रदेश की 48 लोकसभा सीटों में से शिवसेना को सबसे अधिक 21 सीट मिली है। वहीं कांग्रेस 17 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। शरद पवार की पार्टी NCP (SP) को 10 सीट मिली है।
#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "प्रयास लगातार जारी है लेकिन हमें ज्यादा प्रयास करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि जनता ने तय कर लिया है कि मैंने जो 'तड़ीपार' नारा दिया था, उसे पूरा करना है।" pic.twitter.com/60aCCzXiHv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2024
बता दें, उद्धव ठाकरे सीटों के बंटवारे का एलान होने से पहले ही 21 प्रत्याशियों का एलान कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने भी 13 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।