CG बदमाशो के हौसले बुलंद : कानून का नहीं रहा भय, पुलिसकर्मियों को पीटा वर्दी भी फाड़ी, ऍफ़आईआर दर्ज

रायपुर : राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार आरक्षक नवीन निर्मलकर और हुलास साहू के साथ मारपीट हुई है। इस घटना के बाद गोबरा नवापारा थाना में बदमाशों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।

दरअसल, दो वाहनों की टक्‍कर की सूचना मिलने पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी ग्राम सेमरा पहुंचे थे। पुलिसकर्मी घायल को पुलिस वाहन में बैठाकर उपचार के लिए ले जा रहे थे। इसी बीच शराब के नशे में धुत आरोपितों ने पुलिसकर्मियों से उलझ पड़े और उनके साथ बदसलूकी करने लगे। इतना ही नहीं बदमाशों ने घायल को पुलिस वाहन से जबरदस्ती नीचे उतार दिया।

बदमाशों ने जवानों से पहले आरोपित ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस बात को लेकर नशे में धुत आरोपित एनु साहू, गणपत साहू, राधेश्याम साहू ने पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी। इस घटना के बाद गोबरा नवापारा थाना में बदमाशों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds