आज धरसीवां विधानसभा मंडल के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर : रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर रहे है।

इसी तारतम्य में श्री बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार 4 अप्रैल को धरसीवां विधानसभा के भाजपा मंडलों की बैठक लेंगे।अग्रवाल दोपहर 2 बजे भाजपा  कार्यालय में धरसींवा मंडल की बैठक लेंगे।  शाम 4 बजे खरोरा मंडल की बैठक का आयोजन पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल के कार्यालय में किया जायेगा।

शाम 6:00 बजे विधानसभा मंडल की बैठक शीतल बड़ी, आमा सिवनी में की जायेगी। जिसमे मंडल लेवल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे।  बैठक में धरसीवां  विधायक श्री अनुज शर्मा समेत पार्टी के वरिष्ठजन और स्थानीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds